{"_id":"616ac0fbe48ae12af857b6ae","slug":"knife-attack-on-priest-grandson-sitting-on-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मंदिर पर बैठे पुजारी के पौत्र पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मंदिर पर बैठे पुजारी के पौत्र पर चाकू से हमला, गंभीर
Sat, 16 Oct 2021 05:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:39 PM IST
सार
गोरखपुर में एक पुजारी के पौत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी गांव में स्थित वनसप्ती देवी पर गुरुवार की देर रात पुजारी के पौत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पीड़ित के बाबा ने शुक्रवार को खोराबार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित संदीप के बाबा मैनेजर पासवान भगत ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह मंदिर में पूजा का काम करते है और पास में साइकिल बनाने की दुकान है। संदीप गुरुवार रात मंदिर में पूजा में सहयोग करने के लिए रुक गया। रात तकरीबन 10 बजे भीड़ समाप्त होने पर वह मंदिर में कुर्सी पर बैठा था।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक सवार दो लोग पहुंचे और उसपर चाकू से हमला कर दिए। गले पर चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर मंदिर के पुरानी और वह मौके पर पहुंचे। बदमाश मोतीराम अड्डा की तरफ फरार हो गए। उसे उपचार के लिए पीएचसी खोराबार ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन