फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Interstate gang busted six arrested by Police

गोरखपुर: अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 08:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 08:11 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की टीम को मिली कामयाबी, गिरोह ने पिपराइच में की थी 49 हजार की टप्पेबाजी, 51 हजार रुपये नकद, तमंचा, 23 एटीएम और एक कार बरामद।

विज्ञापन
Interstate gang busted six arrested by Police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बैंक या फिर भीड़ वाले इलाकों में लोगों को बातों में उलझाकर कर टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने छह लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान बिहार के मोतीहारी निवासी नीरज साहनी, सत्येंद्र साहनी, दीनानाथ महतो, मुरारी महतो, रूपक कुमार सिंह और रौशन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पिपराइच इलाके में इस गिरोह के गुर्गों ने ही पंजाब नेशनल बैंक के सामने महिला से 49 हजार रुपये की जालसाजी की थी। इसके अलावा महराजगंज के नौतनवां, मऊ में भी इस तरह की घटना करने की बात गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार 800 रुपये, 25 एटीएम कार्ड, तमंचा और एक कार बरामद ही है।  
विज्ञापन


एसपी क्राइम एमपी सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पिपराइच में पीएनबी की शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला के साथ 28 जून को जालसाजी हुई थी। इसकी जानकारी होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी और जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पता चला कि कुछ जालसाज कार से हाटा से पिपराइच की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पिपराइच पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान आरोपितों को पकड़ लिया। इनके पास से कई एटीएम और नकदी मिलने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इन लोगों ने घटना कारित करना कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नई दिल्ली सहित कई प्रदेश में इस तरह की घटना कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed