फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent kidnapped from garden in maharajganj

यूपी: बागीचे से मासूम का अपहरण, फिरौती के लिए फेंका पत्र

Fri, 11 Dec 2020 03:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Dec 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Innocent kidnapped from garden in maharajganj
अपहरण

महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर से छह साल के बालक का अपहरण कर लिया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


मासूम की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन कर दिया है। अपहृत बालक के घर के पास एक चिट्ठी मिली है। जिसमें पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
विज्ञापन


ग्राम सभा बांसपार टोला भुलनापुर निवासी कृष्णा गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मेरा छह साल का बेटा पीयूष गांव के बगीचे में नौ दिसंबर को खेल रहा था। जहां से कुछ लोग उसे उठा ले गए। इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस जहां अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया है।


पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अपहृत बालक की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है। मासूम बालक के परिजनों को कथित एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed