{"_id":"5fe3280d9412e40c6d523af4","slug":"human-trafficker-bringing-girl-from-nepal-caught-in-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लड़की लेकर आ रहा था मानव तस्कर, एसएसबी जवानों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाल से लड़की लेकर आ रहा था मानव तस्कर, एसएसबी जवानों ने पकड़ा
Wed, 23 Dec 2020 04:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी का झांसा देकर नेपाल से एक लड़की को भारत ला रहा मानव तस्कर एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद लड़की को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को भी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवान मंगलवार देर शाम गश्त पर थे। सीमा स्थित पिलर संख्या 36 के पास एक लड़का तथा एक लड़की रात के अंधेरे में आते दिखाई दिए। संदेह होने पर एसएसबी के जवानों द्वारा उन्हें रोककर अलग-अलग पूछताछ की गई।
मामला मानव तस्करी से जुड़ा निकला। लड़के ने अपना परिचय सोनू लोध निवासी सड़वा वार्ड नंबर चार थाना सुसपुरा जिला रूपनदेही दिया। उनसे बताया कि वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर भारत में ला रहा था। जिसके बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने आरोपी मानव तस्कर एवं नेपाली नाबालिग लड़की को अग्रिम कार्रवाई के लिए एसएसबी एवं स्थानीय मानव सेवा संस्थान ने नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पकड़ने वाली टीम में एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी प्रभारी ककरहवा अमृत लाल, सहायक उपनिरीक्षक नोविन गोगोई, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, आरक्षी आनंदी लाल शामिल रहे।