{"_id":"5fc0fb9c24c1cf20110fbf95","slug":"grocery-businessman-was-killed-in-orchesta-controversy-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शव की अंत्येष्टि के इनकार पर दौड़े अफसर, आर्केस्टा विवाद में शख्स की हो गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: शव की अंत्येष्टि के इनकार पर दौड़े अफसर, आर्केस्टा विवाद में शख्स की हो गई थी हत्या
Fri, 27 Nov 2020 06:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:44 PM IST
सार
- नामजद सभी आरोपित अब भी फरार
- तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के सोपरा देवरिया में आर्केस्टा पर फरमाइशी गाने को लेकर पनपे विवाद में किराना व्यापारी विजय प्रताप की हत्या के आरोपी अभी फरार हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के शव के घर पहुंचने पर परिजनों से अंत्येष्टि से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसकी खबर मिलते ही एसडीएम डॉ. चतुर्भुज गुप्ता, एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाने में जुटे थे कि विधायक संत प्रसाद भी पहुंच गए। परिजनों ने पत्रक देकर 25 लाख आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी की मांग की है। विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह उलहना लेकर गए विजय प्रताप पर गांव के ही यादव परिवार ने हमला कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है और फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को विजय प्रताप का पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचते ही एक बार फिर से चीख पुकार मच गई। हालांकि इसके पहले ही अफसर भी पहुंच चुके थे और परिजनों से प्रशासनिक काम में सहयोग की मांग कर रहे थे। बाद में परिजनों ने मांग पत्र सौंपा जिसके बाद अफसर और विधायक ने अश्वासन दिया, फिर अंत्येष्टि का काम पूरा किया गया।
उधर, परिजनों ने अभी तक एक भी आरोपी के गिरफ्तारी ना होने को लेकर आक्रोशित हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और उन्हें कड़ी सजा मिले।