फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur police arrested two rape accused minor girl

छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, गोला इलाके में नाबालिग से दो युवकों ने की थी वारदात

Sun, 02 Feb 2020 09:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोला (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोला (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Sun, 02 Feb 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur police arrested two rape accused minor girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
गोला इलाके में छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने सुमित कुमार और दुर्गेश कुमार को रामनगर तिराहा के पास से पकड़ा। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। केस के मुताबिक, एक गांव की लड़की मुंबई में अपने बुआ के पास रहकर पढ़ती है। पिछले दिनों अपने बाबा की मौत हो जाने के बाद वह घर आई थी। शुक्रवार की शाम तेरहवीं थी। घर के सभी लोग व्यस्त थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान गांव के दो युवकों ने लड़की का मोबाइल नंबर मांगा। जब नंबर नहीं मिला तो वे मुंह दबाकर उसे उठा ले गए। जब काफी देर तक लड़की नहीं दिखी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लड़की आरोपित दुर्गेश के घर में बंद थी। दूसरा युवक बाहर रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घर के अंदर लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। परिजनों ने दरवाजा खोलवाकर पीड़ित को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed