{"_id":"6012d3338ebc3ef91a2c9daa","slug":"gorakhpur-khobar-murder-case-named-accused-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर खोराबार हत्याकांड: नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, ब्लॉक प्रमुख की भाभी व पिता की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर खोराबार हत्याकांड: नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, ब्लॉक प्रमुख की भाभी व पिता की तलाश जारी
Thu, 28 Jan 2021 08:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 08:37 PM IST
सार
- मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में नामजद ब्लॉक प्रमुख की भाभी व पिता की तलाश में दबिश
- एसएसपी बोले, अन्य आरोपितों की तलाश में लगी है पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में नामजद आरोपी कुशीनगर के मठिया निवासी अभय दुबे ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पहुंचा अभय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।
विज्ञापन
उधर, ब्लॉक प्रमुख के परिवार के आरोपी सदस्यों की तलाश में पुलिस की दबिश गैर जनपद में भी जारी है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही अन्य वांछितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह रात में दुकान बंद कर घर जा रहे थे। पुलिस ने इस मालमे में रामाश्रय के भाई की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव की भाभी सीमा यादव, पिता जवाहर यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही समेत 13 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
चार नामजद समेत छह अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया और सामने आया कि भूमि विवाद में हत्या की गई थी। जिस भूमि के विवाद में हत्या हुई थी उसपर रामाश्रय काबिज थे और सीमा यादव की फर्म ने उसे खरीदा था।
यही कारण है कि सीमा यादव व अन्य भी पुलिस की नजर में आरोपित हैं। घटना के बाद से ही सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं और तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार को कुशीनगर के मटिया निवासी अभय ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है इसकी पुष्टि खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने की है।