फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime news, Sore throat man murdered in gorakhpur

गोरखपुर: घर से बुलाकर ले गए दो युवक और गला रेतकर कर दी हत्या, सुबह ही थाने गई थी मां

Sun, 02 Feb 2020 08:37 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,हाटा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,हाटा (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Sun, 02 Feb 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime news, Sore throat man murdered in gorakhpur
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के कौड़ीराम बंधे के पास विष्णु उर्फ सूरज (24) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह ही पुलिस ने मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज किया था। पुलिस ने मृतक युवक की मां राजकुमारी देवी की तहरीर पर डब्लू, धीरज शाही व अज्ञात पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा के बड़ीहारी गांव निवासी रामबहादुर सिंह के बेटे विष्णु की गुमशुदगी का केस रविवार की सुबह दर्ज किया गया था। मां के मुताबिक, शनिवार की शाम को धीरज शाही व डब्लू घर पर आए और विष्णु को बुलाकर ले गए। विष्णु से धीरज की पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा था। देर रात तक विष्णु के घर नहीं लौटने पर परेशान परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


कहीं कोई पता नहीं चलने पर रविवार की सुबह मां राजकुमारी देवी थाने पहुंचीं और गुमशुदगी दर्ज कराईं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी इसी बीच कौड़ीराम के पास बंधे पर शव मिला। उसकी पहचान विष्णु के रूप में होते ही मां ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ बांसगांव नीतेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed