प्रेमी को तड़पा-तड़पा कर युवती ने उतारा था मौत के घाट, पिता ने हत्यारन बेटी का दिया था साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के रमवापुर गांव में एक युवती ने अपने पिता के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की ऐसी साजिश रची कि पुलिस व ग्रामीण भी उनकी नियत को भांप न सके। बता दें कि प्रमिका व उसके पिता ने मिलकर युवक को पहले तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतारा फिर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के रमवापुर गांव में सोनू निषाद की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पिता के साथ मिलकर की थी। हत्या उस समय किया गया जब सोनू घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे।
प्रेमिका ने पिता के साथ मिलकर सोनू का गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि के हुई तो पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
पिपराइच थानेदार दिनेश मिश्र ने बताया कि बीते दो फरवरी को सोनू निषाद का शव उसके घर में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस व परिजन पहुंचे तो शव फंदे से लटकता मिला था। ऐसे में प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या का मामला ही लग रहा था। लेकिन सोनू के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक व्यक्ति और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
मृतक के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोनू का गांव की युवती से संबंध हो गया था। इसके बाद युवती व उसके पिता ने साजिश के तहत सोनू की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
जब यह घटना हुई, तब सोनू के घरवाले मौजूद नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया।