{"_id":"5f8187ac1c44045aca105a5f","slug":"girl-student-dead-in-suspicious-condition-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पढ़कर लौटी छात्रा की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता-बाबा पर लग रहा है ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोचिंग पढ़कर लौटी छात्रा की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता-बाबा पर लग रहा है ये आरोप
Sat, 10 Oct 2020 03:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता और बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मामला कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा का है। यहां शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक घर में 17 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन
विशुनपुरा गांव निवासी अनिल का पत्नी से काफी पहले संबंध विच्छेद हो गया था। पत्नी तभी से अपनी बेटी को लेकर मायके में रहती थी। अनिल ने दूसरी शादी कर ली। ननिहाल में रह रही बेटी का पिता के घर आना जाना बना हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को किशोरी पिता के पास आ गई थी। शनिवार को सुबह वह शिवपुर में कोचिंग पढ़ने आई थी। दोपहर करीब 12 बजे किशोरी के बाबा ने ननिहाल पक्ष को किशोरी की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। ननिहाल के लोग घर पहुंचे तो वहां किशोरी का शव दरवाजे पर रखा हुआ था।
ननिहाल पक्ष का कहना है कि किशोरी के गले पर निशान है। ऐसा लगता है कि गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं किशोरी के पिता व बाबा का कहना है कि किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
कुबेरस्थान एसओ महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। मौत के कारणों की छानबीन हो रही है।