{"_id":"5f71c0fc8ebc3ec5ef0300b1","slug":"girl-dead-body-found-in-river-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों से नाराज होकर घर से निकली थी युवती, पांचवें दिन नदी में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरवालों से नाराज होकर घर से निकली थी युवती, पांचवें दिन नदी में मिला शव
Mon, 28 Sep 2020 04:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा से पूरब बह रहे रेहाव नदी में सोमवार को एक युवती का शव उतराता हुआ मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा टोला वनग्राम निवासी रीना (19) बीते 24 सितंबर को घर वालों से किसी बात पर गुस्सा होकर शाम चार बजे घर से निकली। काफी रात तक वापस नहीं आई तो परिजन उसे खोजने निकले लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। अगले दिन रिश्तेदारों के घर भी पता किया तो भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
युवती की मां अनिता देवी ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शनिवार को ही दोनों लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ की। इस बीच सोमवार को सुबह ग्राम सभा कटहरा के कुछ लोग अपने खेत की तरफ गए। जब रेहाव नदी के करीब पहुंचे तो एक युवती का शव नदी में उतराते हुए देखा। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान रीना के रूप में हुई।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।