फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   friends killed boy due to fight with girlfriend in Nepal

प्रेमिका को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, एक को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 02:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Oct 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
friends killed boy due to fight with girlfriend in Nepal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल के काठमांडू स्थित भक्तपुर में एक फैक्टरी में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के दो दोस्तों ने प्रेमिका को लेकर अपने तीसरे दोस्त की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने उनके कमरे से खून से सने कपड़े बरामद कर मृतक के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भक्तपुर पुलिस डीएसपी दीपक गिरी ने मंगलवार को बताया कि शाहिद हुसैन, सानू अंसारी और सलमान खान निवासी जयवंतपुर रोड मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तीनों भक्तपुर नगरपालिका दो में रहकर एक कारखाने में काम करते थे।
विज्ञापन


सानू अंसारी की प्रेमिका और शाहिद के बीच कुछ कहासुनी हुई जिसको लेकर सोमवार की देर रात तीनों कारखाने से वापस आकर एक साथ शराब पिया। इस दौरान नशे में धुत होकर शाहिद हुसैन को सानू अंसारी और सलमान खान ने ईंट पत्थर से चेहरे और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सानू अंसारी और सलमान खान को मौके से हिरासत में लेने के बाद कमरे की तलाशी ली। दोनों कमरों से खून से सने कपड़े और जूते मिले। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed