फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraudster absconded with eight lakh jewelry from gold merchant

कस्टम अधिकारी बन स्वर्ण व्यापारी से आठ लाख के गहने लेकर फरार हुआ जालसाज, बोला- 'कल दफ्तर आना'

Thu, 31 Dec 2020 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
fraudster absconded with eight lakh jewelry from gold merchant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के खजांची चौक के पास महराजगंज से लौट रहे व्यापारी को कस्टम अधिकारी बनकर जालसाजी का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। खबर है कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर गाड़ी रुकवाई और चेकिंग के नाम पर गहने ले लिए। फिर बोले कि तुम तस्करी करते हो और मैं कस्टम अधिकारी नौतनवां अनिल हूं, कल आकर दफ्तर में मिलना। मंगलवार रात हुई वारदात के बाद बुधवार को व्यापारी नौनतवां पहुंचे तब उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। पीड़ित व्यापारी ने सीओ गोरखनाथ को घटना की जानकारी दी मगर पुलिस का कहना है कि लिखित तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घंटाघर के व्यापारी विनोद मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन तगादा करने महराजगंज गए थे। लौटने समय उनके पास करीब ढाई लाख रुपये नकद और आठ लाख के सोने-चांदी के जेवरात थे। खजांची चौराहे के पास तीन युवकों ने उन्हें रोका और खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए गाड़ी में सवार हो गए। गाली देते हुए चेकिंग के नाम पर गहनों को ले लिया और नकदी से कस्टम का वास्ता न होने की बात कहते हुए छोड़ दिया। फिर गाड़ी में बैठकर पादरीबाजार की ओर ले गए।
विज्ञापन


व्यापारी ने घुमाने से मना करते हुए कार्रवाई की बात कही तो गाली देते हुए छोड़े और बोले कि कल यानी बुधवार को नौतनवां दफ्तर पर आना। व्यापारी बुधवार को नौतनवां गए तो पता चला कि वहां न तो अनिल नाम का कोई अफसर है और न ही टीम कहीं गई थी। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की है, मगर कहीं कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ सीओ रत्नेश सिंह ने कहा कि मौखिक सूचना दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी कैमरों को खंगाला है, मगर कहीं पर कोई ऐसी घटना नहीं मिली है। तहरीर देने के लिए कहा गया था, लेकिन नहीं दी गई। तहरीर मिली तो उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed