फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four people arrested for molestation with women in sant kabir nagar

यूपी: महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Mon, 09 Nov 2020 07:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 07:37 PM IST
सार

  • दिवंगत पति की संपत्ति बेचकर 15 लाख देने के लिए बनाया दबाव
  • पुलिस ने दर्ज किया केस, मामले की छानबीन में जुटी

विज्ञापन
Four people arrested for molestation with women in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बस्ती जिले की एक विधवा के साथ दो सगे भाई समेत चार लोगों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वीडियो बनाकर शादी न करने पर वायरल करने और उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी भी दी। एक आरोपी ने लखनऊ में महिला के साथ मंदिर में जबरन शादी कर ली और महिला पर दिवंगत पति की संपत्ति बेचकर 15 लाख रुपये दने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन


लखनऊ में एक शिक्षक ने भी महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन अन्य पर रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। बस्ती के रुधौली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

 
पीड़िता का आरोप है कि 31 दिसंबर 2018 को वह बाजार जा रही थी। रास्ते में संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के बलही गांव निवासी सुनील सिंह, उनके भाई आलोक सिंह व दो अन्य ने उसे जबरन चार पहिया वाहन में बैठा लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारों उसे बलही गांव ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई और विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। महिला के अनुसार चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। महिला ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।
 

मंदिर में रचाई थी शादी

महिला का कहना है कि आरोपियों ने किसी को घटना की जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने बताया कि सुनील ने उसे शादी का झांसा दिया। एक जनवरी 2019 को सुनील के घर वाले वहां आ गए तो उसने सुनील के माता-पिता को सारी बात बताई।

उनके कहने पर सुनील उसे लेकर लखनऊ चला गया। वहां उसने उसे पत्नी बनाकर अलग-अलग स्थानों पर रखा। आठ फरवरी को सुनील सिंह ने मंदिर में उससे शादी कर ली। चार जून को सुनील उसे अपने घर ले आया। यहां उसके माता-पिता व भाई उससे रुपये की मांग करने लगे।

उन्होंने कहा कि वह अपने दिवंगत पति की संपत्ति बेच कर उन्हें 15 लाख रुपये दे दे। एतराज करने पर उसके साथ मारपीट की गई। दूसरे दिन सुनील उसे दोबारा लखनऊ लेकर चला गया और उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगा। 13 जुलाई 2020 को सुनील ने उसे परवीन सिंह के विद्यालय ले गया। बीआर दुबे इंकलेव एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के ऊपरी मंजिल पर ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया गया। एतराज करने पर मारपीट कर भगा दिया गया।
 
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सोमवार को बलही गांव निवासी सुनील सिंह, आलोक सिंह, माता-पिता, दो अज्ञात के अलावा बीआर दुबे इंकलेव एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल लखनऊ के परवीन सिंह के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed