फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   forgery case filed due to Removed secretary as dead in Gorakhpur

यूपी: सचिव को पद हटाने के लिए किया मृत घोषित, चार साल बाद मामले की हुई जानकारी

Thu, 28 Jan 2021 08:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
forgery case filed due to Removed secretary as dead in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोजहिदुल अंसार कमेटी चक्सा हुसैन के अध्यक्ष मुमताज अहमद ने सचिव अहमद हसन को मृत घोषित कर पद से हटा दिया। इसके लिए तत्कालीन पार्षद फरहाहुदा के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन


चार साल बाद मामले की जानकारी होने पर फरहाहुदा ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने कमेटी के अध्यक्ष पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फरहाहुदा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2012 से 2017 तक वह तत्कालीन वार्ड नंबर 47 की पार्षद रहीं। मोहल्ले की मोजहिदुल अंसार कमेटी के अध्यक्ष मुमताज अहमद गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। संस्था के सचिव को पद से हटाने के लिए मुमताज ने पार्षद का फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर दो अप्रैल 2015 को नगर निगम से अहमद हसन का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले अहमद हसन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह जीवित हैं। वर्तमान पार्षद एहतेराम हुसैन उर्फ बाबा भाई ने 29 नवंबर 2019 को उनके जीवित होने का प्रमाण पत्र बनवाया।

प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed