{"_id":"6034dedd8ebc3ee96f7785d6","slug":"forgery-accused-arrested-by-police-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, हड़प चुका था 13 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार, हड़प चुका था 13 लाख रुपये
Tue, 23 Feb 2021 04:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप में काशी विद्यापीठ वाराणसी में तैनात लिपिक पुरुषोत्तम मिश्र को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को सोमवार को देवरिया बाईपास के पास से पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में जालसाजी सहित कई धाराओं में केस दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के सड़सड़ा बुजुर्ग तरयापार निवासी पुरुषोत्तम मिश्र काशी विद्यापीठ वाराणसी में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। वह वर्तमान में वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में रहता है।
पुरुषोत्तम के खिलाफ रामगढ़ताल इलाके के सर्वोदय नगर निवासी जय नारायण सिंह ने नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पुरुषोत्तम ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से रुपये लिए हैं। जब नौकरी नहीं मिली तो रुपये भी वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जगत नारायण ने बताया कि जय नारायण ने 7.77 लाख रुपये तथा बांसगांव के हटवार निवासी श्यामानंद ने 5.57 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।