फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing at Gorakhpur first female gangster home birthday party

गोरखपुर की पहली महिला गैंगस्टर के घर जन्मदिन पार्टी में फायरिंग, दो को लगी गोली

Sat, 31 Oct 2020 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Firing at Gorakhpur first female gangster home birthday party
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के घर जन्मदिन की पार्टी थी। इस दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। गोली लगने से घासीकटरा निवासी नीतीश (34) और मोहम्मद आमीर (30) घायल हो गए। पीठ में गोली लगने से गंभीर जख्मी नीतीश को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अमीर के पैर में गोली लगने से वह खतरे से बाहर है। दोनों ही घायल युवकों का आपराधिक रिकार्ड है और पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह नीतीश के पिता की तहरीर पर चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूर्य विहार कॉलोनी निवासी गीता तिवारी पत्नी स्व. शिवकुमार तिवारी चोरी और कई मामलों में जेल जा चुकी है। पुलिस ने गीता पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गीता 20 अक्तूबर को जमानत पर रिहा होकर घर आई है। शुक्रवार को उसके नातिन का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था। बताते हैं कि पार्टी में कई आपराधिक किस्म के लोग शामिल हुए थे। डीजे पर डांस के दौरान किसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई और फिर फायरिंग हो गई। जिसमें नीतीश और अमीर जख्मी हो गए।

घटना रात करीब 11 बजे की है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मामला गोली का होने की वजह से किसी ने इसकी जानकारी गुलरिहा इंस्पेक्टर रवि राय को दी। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और रात करीब एक बजे अफसरों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद एसपी सिटी डॉ. कौस्तुुुभ भी पहुंचे। जांच में पता चला है कि जशू जायसवाल, श्री सोनकर, छोटू कुरैशी और दोनों घायल साथ में पार्टी में गए थे।

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि दो युवकों को गोली मारी गई है। दोनों का आपराधिक इतिहास है। मामले की जांच की जा रही है। गैंगस्टर की आरोपित गीता तिवारी के घर पर जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था। उसी में सभी शामिल होने गए थे। वारदात हुई है। पुलिस को मेडिकल कॉलेज से गोली से घायल होने की जानकारी मिली थी। नीतीश के पिता की तहरीर पर चार नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दो आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed