{"_id":"60cdd7838ebc3e5434509c5d","slug":"fir-on-friends-after-stolen-money-in-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज से साथ आया दोस्त नकदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कन्नौज से साथ आया दोस्त नकदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Jun 2021 05:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:10 PM IST
सार
पीड़ित ट्रक मालिक ने कैंट थाने में दर्ज कराया केस, पुलिस ने शुरू की जांच, रात में ट्रक में दोनों साथ में सोए थे और सुबह हो गया गायब
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के कैंट इलाके के रेलवे स्टेशन के पास से ट्रक से रुपये चोरी कर दोस्त भाग गया। इसकी जानकारी होने पर ट्रक मालिक अजय कुमार ने शुक्रवार को कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर चोरी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के तिसोली तालग्राम निवासी अजय कुमार ट्रांसपोर्टर है। वह खुद ही अपनी ट्रक भी चलाते हैं। 16 जून को वह कन्नौज से बिजली विभाग का सरकारी बिजली का सामान ले कर ट्रक से गोरखपुर चले। उनके साथ मे उनका मित्र उसी गांव का करन उर्फ मिथुन भी था। जो ट्रक पर खलासी का भी काम करता है।
विज्ञापन
17 जून को अजय अपने खलासी के साथ ट्रक से सामान लेकर गोरखपुर स्थित रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक के सामने पहुंचे। विभाग बंद था लिहाजा वह खलासी के साथ ट्रक में ही सो गए। इस दौरान खलासी करन ट्रक में रखा 10300 रुपये चोरी कर फरार हो गया। नींद खुलने पर अजय को जानकारी हुई।
विज्ञापन
सुबह उसकी आसपास पहले खूब तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। मोबाइल पर संपर्क करने पर बंद था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मालमे की जांच की जा रही है।