फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake stickers worth 2.5 crores recovered in Nepal

भारत-नेपाल सीमा: नेपाल में ढाई करोड़ के नकली स्टीकर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Aug 2021 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Aug 2021 01:22 PM IST
सार

सीमावर्ती गांव से दो लोग गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन
Fake stickers worth 2.5 crores recovered in Nepal
एसएसबी जवानों को मिली बड़ी कामयाबी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रुपनदेही जिले में राजस्व अनुसंधान विभाग आबकारी के डुप्लीकेट स्ट्रीकर को भैरहवा पुलिस ने एक मकान से बरामद किया है। पुलिस मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बरामद सामान की कीमत करीब दो करोड़ 35 लाख नेपाली मुद्रा बताया गया है।

विज्ञापन

 
नेपाल पुलिस ने सीमा से सटे दरखसवा गांव में एक मकान में छापा डाला। जिसमें राजस्व अनुसंधान विभाग आबकारी के स्टीकर बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सशस्त्र पुलिस बल डंडा बॉर्डर आउट पोस्ट के पुलिस निरीक्षक कृष्ण प्रसाद आर्यल ने बताया कि सूचना मिली थी कि भैरहवां के दरखसावा गांव में एक मकान में अंतरदेशीय राजस्व लिखा स्ट्रीकर डंप किया गया है।
विज्ञापन


करीब दो करोड़ 35 लाख मूल्य के 80 रोल नकली स्ट्रीकर बरामद हुए। मौके से सशस्त्र पुलिस ने शाहिद अंसारी और अमानत अली को सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 3 दरखसावा से स्टिकर के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के बयानों के आधार पर परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी नियंत्रण में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व जांच कार्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed