फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly injured in assault died during treatment in medical college gorakhpur

गोरखपुर: मामूली बात पर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Sat, 06 Nov 2021 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Nov 2021 10:57 AM IST
सार

दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद महिलाएं नाच रही थीं। इसी दौरान वहां पटाखा फोड़ने की बात पर एक युवक को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो टोले के लोगों में जमकर मापपीट हुई। जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके बेटे का हाथ-पैर टूट गया है। वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Elderly injured in assault died during treatment in medical college gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर 2 के दो टोलों के बीच दीपावली के दिन विवाद हुआ, जिसके बाद मामला शांत नहीं हुआ और अगले दिन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर 2 बिचला टोले में लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गांव की महिलाएं पूजन-अर्चन के बाद डीजे बजाकर नाच रही थीं कि इसी बीच गांव का राजू पुत्र बाड़ू निषाद पंडाल के पास पटाखा फोड़ दिया। इस बात को लेकर कुछ लोग राजू को मारपीट कर वहां से खदेड़ दिए।
विज्ञापन


इसकी सूचना उक्त गांव के नरिया टोला निवासी राजू के मामा के लड़के विजय निषाद पुत्र नंदू को मिली तो वह बिचला टोले में राजू का हालचाल लेने पहुंचा। इस बीच उससे भी ग्रामीणों से विवाद हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विजय को भी मारा-पीटा। इसी बात को लेकर नरिया टोला और बिचला टोला के लोगों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजू के नाना हरिलाल निषाद (65) स्व. दुख्खी के सिर में गंभीर चोटें आईं तथा मामा ध्रुपचंद का हाथ व पैर टूट गया। इलाज के लिए घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां थोड़ी देर बाद हरिलाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र नंदू की तहरीर पर पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गुलरिहा चंद्रहास मिश्रा ने बताया की केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed