{"_id":"5ff462f78ebc3e340058a629","slug":"eight-people-injured-in-fight-for-tree-cutting-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पेड़ काटने पर जमकर हुई मारपीट, महिला समेत आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: पेड़ काटने पर जमकर हुई मारपीट, महिला समेत आठ घायल
Tue, 05 Jan 2021 06:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
इसी पेड़ को काटने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिल में बेलवा कारखाना क्षेत्र के जौरा बाजार के गाविंद टोला में मंगलवार की सुबह खेत की मेड़ पर लगे सागौन का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। मौजूद गांव के लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के जौरा बाजार के गोविंद टोला निवासी किरन के खेत की मेड़ पर सागौन के 10 पेड़ हैं। मंगलवार की सुबह इनके पति भगवान कुशवाहा खेत देखने आए तो सागौन का एक पेड़ काटा जा चुका था और दूसरा काटा जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने विरोध किया तो गाली-गलौज होने लगी। मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया और पेड़ की कटान रोक दी। घर आते ही मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के किरन, भगवान, शाहब कुशवाहा और भरत कुशवाहा और रमेश, बबलू, गुड्डू और अनूप समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर वहां पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। दूसरे पक्ष के शास्त्री कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने उमेश यादव से यह जमीन खरीदी थी। इसलिए सागौन का पेड़ हमारा है।
इस संबंध में पटहेरवा एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।