फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disgusted with mother scolding Inter student commits suicide

घर में एक तरफ चल रही थी नवरात्रि की तैयारी, दूसरी तरफ मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने कर ली खुदकुशी

Sat, 17 Oct 2020 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Disgusted with mother scolding Inter student commits suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सोनबरसा बुजुर्ग गांव में मां की डांट से आहत इंटर की छात्रा प्रज्ञा प्रजापति (17) ने शनिवार को खुद को आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय घर पर छात्रा के अलावा सिर्फ मां ही मौजूद थीं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक प्रज्ञा के घरवाले शनिवार की सुबह नवरात्रि पूजा की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान किसी बात से नाराज होकर प्रज्ञा को उसकी मां ने डांट दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद पिता अजय प्रजापति अपने पिता का इलाज कराने के लिए गोरखपुर के लिए निकल लिए और मां छत पर गेहूं की सफाई करने चली गईं। इसी दौरान प्रज्ञा ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर से धुआं आने पर मां चिल्लाने लगीं। आसपास के लोगों की मदद से कमरे को खोला गया तो पता चला कि प्रज्ञा ने खुद को आग लगा ली है।
आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed