{"_id":"6219c2f70850ff6420116ec2","slug":"deadly-attack-on-bjp-leader-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गोरखपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP Election 2022: गोरखपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Sat, 26 Feb 2022 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
घायल नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटिया निवासी और भाजपा के आईटी सेल के ब्लॉक संयोजक अशोक मिश्रा पर बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। बचाव में आए उनके पड़ोसी से भी बदमाशों ने मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अशोक, जेसीबी से अपने खेत में पेड़ की जड़ खुदवा रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश में तीन युवक आए और राड से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी प्रेमचंद पर भी हमला कर दिया। वह भी चोटिल हो गए। कुछ दूरी पर स्थित अशोक के घर से उनके परिजन दौड़ पड़े।
विज्ञापन
परिजनों को आता देख हमलावर फरार हो गए। अशोक को परिजन, सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।