फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of young man was found tree Hang at village, Highway jammed protest

रात में घर से निकले युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, विरोध में किया हाइवे जाम

Wed, 08 Jan 2020 08:40 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (नेबुआ नौरंगिया)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (नेबुआ नौरंगिया)। Published by: विजय जैन Updated Wed, 08 Jan 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
dead body of young man was found tree Hang at village, Highway jammed protest
सड़क पर शव रखकर किया हाइवे जाम। - फोटो : अमर उजाला
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव नौरंगिया के पकड़िहवा टोला निवासी 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार की सुबह गांव के नजदीक ही एक विद्यालय के पीछे पेड़ से लटका मिला। युवक देर रात किसी का फोन आने पर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले को लेकर शाम चार बजे पोस्टमार्टम कराकर वापस लौटे लोगों ने नौरंगिया तिराहे पर शव रखकर हाइवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर रास्ता खाली कराया। लोग युवक की हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ व गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।  
विज्ञापन


पकड़िहवा टोला निवासी राजेंद्र चौधरी की मकान नौरंगिया तिराहा स्थित एनएच के किनारे है। पूरा परिवार यहीं रहता है। राजेंद्र का सबसे छोटा पुत्र ज्ञानेंद्र उर्फ भुअर (20) नौरंगिया तिराहे पर ही ठेला लगाता है। घरवालों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे किसी का फोन आने पर ज्ञानेंद्र बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। घरवाले किसी मित्र के साथ जाने की बात सोचकर सो गए। बुधवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने एक विद्यालय के पीछे स्थित गन्ने के खेत के बीच पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस लौटे लोगों ने शाम चार बजे नौरंगिया तिराहे पर शव रखकर एनएच 28 बी को जाम कर दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। कई बार पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। काफी मान मनौव्वल के बाद बृहस्पतिवार तक कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया गया। परिजनों ने कार्रवाई हुए बिना शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से जिन लोगों पर संदेह जताया गया है उनसे और मृत युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed