{"_id":"5efb48ba8ebc3e432c0c1dac","slug":"dead-body-of-girl-was-removed-from-grave-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों कब्र खुदवा कर मां ने बच्ची का निकलवाया शव, पति पर ही लगा दिया ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानिए क्यों कब्र खुदवा कर मां ने बच्ची का निकलवाया शव, पति पर ही लगा दिया ये आरोप
Tue, 30 Jun 2020 07:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
कब्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में मौत का शिकार हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मां ने पति पर बेटी की हत्या कर दफनाने का आरोप लगाया। मां की शिकायत पर एसडीएम अनिल कुमार की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने कब्र खोद कर शव निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मामला 27 जून का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृत बच्ची की मां हाजिरा ने डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि नशे की हालत में पति ने बेटी को पीट पीट कर मार डाला और अपना गुनाह छिपाने के लिए शव को दफना दिया।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर डीएम ने एसडीएम शोहरतगढ़ को जांच अधिकारी नामित किया था। एसडीएम ने बताया शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत के कारणों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ सुनील सिंह, एसओ रामाशीष यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन