{"_id":"5ff709240a004006d211e82c","slug":"dead-body-of-girl-thrown-after-murder-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बोरे में भरकर फेंकी गई युवती की लाश मिली, तीन हफ्ते में दूसरा शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बोरे में भरकर फेंकी गई युवती की लाश मिली, तीन हफ्ते में दूसरा शव मिलने से सनसनी
Thu, 07 Jan 2021 06:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गोला (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तीन हफ्ते पहले हत्या कर फेंकी गई महिला की लाश की गुत्थी अभी गोला पुलिस सुलझा नहीं सकी थी कि गुरुवार की सुबह फिर एक युवती की हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बोरे में लाश को कुत्ते नोंच रहे थे, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी।
धुरियापार चीनी मिल रोड पर चंदौली गांव के पास पेट्रोल पंप के पीछे शव मिलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। बोरे को खोला गया तो उसमें करीब बीस साल की युवती की लाश थी। आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे बोरे में भरकर फेंका गया है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, चंदौली गांव के पास सरयू नदी के पास बांधे गए बांस के ऊपर बोरे को ग्रामीणों ने देखा जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर बोरे को खोला तो उसमें एक युवती की लाश मिली। आसपास खबर फैलने की वजह से ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी।

13 दिसंबर को मिली थी लाश
पुलिस ने मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। शव फूल गया था और उस पर सलवार शमीज व लाल स्वेटर मौजूद था। पुलिस आसपास के गांवों में किसी युवती के गायब होने की जानकारी जुटा रही है ताकि पहचान हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। नाक के पास से खून का स्राव हो रहा था। देखने से लग रहा था कि 24 घंटे के भीतर ही उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गोला इलाके में ही 13 दिसंबर को एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पहचान ना हो सके इसके लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस अब तक इसकी शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। ऐसे में हत्यारे पकड़े जाने की बात तो दूर की कौड़ी है।
कुत्ते नोंच डाले थे ऊंगली
शव बोरे में होने की गंध पर पहुंचे कुत्ते शव को नोंचने लगे थे और उसके एक हाथ की ऊंगली कुत्तों ने नोंच खाई थी। कुत्तों का झुंड देखकर ही गांव वालों को शव होने की आशंका हुई थी और फिर पुलिस को सूचना दी गई थी।
सीओ गोला श्यामदेव ने बताया कि शव काफी फूला हुआ था, इस वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। देखने से लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, पहचान के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।