फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found in ramgarh tal Gorakhpur

गोरखपुर: रामगढ़ताल में उतराया मिला प्राइवेट बस चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Apr 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Apr 2021 11:04 AM IST
सार

  • सिर व कनपटी पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
  • 25 मार्च की शाम किसी दोस्त के बुलाने पर निकले थे घर से

विज्ञापन
dead body found in ramgarh tal Gorakhpur
मृतक बस चालक बबलू पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के कैंट इलाके के भैरोपुर महटोलिया के पास शुक्रवार की शाम छह बजे रामगढ़ताल में उतराया प्राइवेट बस चालक बबलू पांडेय (36) का शव मिला। सूचना पर सीओ कैंट अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। बस चालक के सिर व कनपटी के पास चोट के निशान है जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


बबलू पांडेय मूल रूप से झंगहा के बरही चौकी के मिश्रवलिया गांव के निवासी थे। वह पत्नी प्रियंका और चार बच्चों के साथ आरकेवीके के पास एक कमरे में रहते थे। बबलू प्राइवेट बस चलाते थे अक्सर व दस से पंद्रह दिन बाहर ही रहते थे। पत्नी के मुताबिक, 25 मार्च की शाम वह घर पर मीट लाए और दोस्त बुलाने की बात कहकर निकले थे तभी से लापता थे।
विज्ञापन


इधर, पत्नी ने देर रात तक वापस न आने पर अपने ससुर को फोन की तो उन्होंने कहा कि घबराओ मत अक्सर वह बाहर रहते है बस चलाने गए होंगे। शुक्रवार को भैरोपुर के महटोलिया में सुबह से दुर्गंध फैल रही थी। शाम को ताल के पास रहने वाले परिवार के बच्चे गेंद खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंद तालाब के पास गया वह गेंद लाने गए तो देखा की शव पानी में उतरा रहा था। लोगों ने सूचना पार्षद पुत्र संजय, परवीन व भाजपा के अभिलाष शाही को दी। इन लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव निकलवाई। सूचना पाकर बबलू की पत्नी भी पहुंची और  फोटो के माध्यम से अपने पति बबलू के रूप में उसकी पहचान की। बबलू तीन भइयों में बड़ा है।

 

लापता होने के बाद से गुमसुम थी पत्नी

बेटे अभय ने बताया कि मां प्रियंका पापा के लापता होने के बाद से ही गुमसुम रहती थीं। वह अक्सर पास के शनिदेव मंदिर जाती और भगवान से पापा के लौटने की मनुहार करती। साथ ही पंडित व ज्योतिष से मिली। कुछ दिन पहले तारामंडल इलाके में शव मिलने की सूचना पर वहां पहुंची थी। लेकिन वह कोई दूसरा ही था। लेकिन कही भी पुलिस के पास गुमशुदगी नहीं दर्ज करायी।

बच्चों के सर से उठा पिता का साया
सूचना के बाद बबलू की पत्नी अपने सभी बच्चों के साथ मौके पर पहुंच गयी। वह पूरे समय रोती रही। बड़ी बेटी पूजा कभी खुद रोती कभी रिश्तेदारों का फोन आने पर उन्हें शव मिलने की जानकारी दे रही थी। तो वही कभी वह बाद में बात करने की बात करते करते रोने लगती। कुछ इसी तरह की हालत अभय, ज्योति व शुभम की भी थी। वे सब भी लोगों के सवालों का जवाब देते और कभी मां को चुप कराते तो कभी खुद रोने लगते। यह देख आसपास के लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।

भाई से उस दोस्त का पुलिस ने लिया नंबर
मृतक के भाई प्रेम से पुलिस ने उस दोस्त का नंबर भी लिया जिसने उसे बुलाया था। लेकिन पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। वह पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है न ही कोई आरोप लगाया है।

कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। युवक कई दिनों से लापता था, सिर पर चोट के निशान है लेकिन वह गिरने से आया है फिर कोई और वजह जांच में पता चल जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed