फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found after killing a man with a sharp weapon in gorakhpur

गोरखपुर: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के बेटे की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Tue, 29 Sep 2020 09:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body found after killing a man with a sharp weapon in gorakhpur
मृतक बालेंद्र सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के कनपुरवा गांव के पास मंगलवार को सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने के बाद उसकी पहचान संतकबीरनगर जिले के कोतवाली इलाके के कटबंदी गांव के निवासी बालेंद्र सिंह (32) के रूप में हुई।

विज्ञापन


बालेंद्र के पिता वीरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हैं। भाई जनसंदेश सिंह (अधिवक्ता) की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह सूदखोरी विवाद या फिर प्रेम संबंध बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह के चार बच्चों में सबसे छोटा बालेंद्र बरदहिया बाजार में सूद पर रुपये बांटने का काम करता था। घरवालों के मुताबिक, वह घर से सोमवार को बाजार में जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उसने जल्द लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुबह सहजनवां इलाके में हत्या कर फेंका गया एक शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो को वायरल कर दिया।
 

मॉडल शॉप की फुटेज खंगाल रही पुलिस

शव का फोटो देखकर घरवालों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद भाई जनसंदेश सिंह ने शव की शिनाख्त अपने भाई बालेंद्र के रूप में की। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

संतकबीरनगर हाइवे पर स्थित एक मॉडल शॉप पर बालेंद्र सिंह के शराब पीने की सूचना पुलिस को मिली है। पता चला है कि वहीं पर साथ में शराब पीने वाले कुछ युवकों से उसका विवाद भी हुआ था। इस सूचना पर पहुंची पुलिस मॉडल शॉप की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। खबर है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर कुछ युवकों की पहचान कर पुलिस की दो टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

घरवालों से बताई थी एक लाख रुपये मिलने की बात
बालेंद्र सूद पर रुपये बांटता था। उसने घरवालों को बताया था कि सोमवार को उसे एक लाख रुपये मिलने वाले हैं। मगर उसकी जेब से महज ढाई सौ रुपये मिले हैं। इस नजरिये पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed