{"_id":"5fcf9ee18ebc3ecf87125a98","slug":"criminal-escape-from-police-station-toilet-window-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: थाने के शौचालय से भाग निकला अपराधी, थानेदार लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: थाने के शौचालय से भाग निकला अपराधी, थानेदार लाइन हाजिर
Tue, 08 Dec 2020 09:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौक बाजार स्थानीय थाने से क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार एक शातिर अपराधी शौचालय की खिड़की तोड़ फरार होने की चर्चा तेज है।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और उसको खोजने में लग गई है। सूत्रों के अनुसार वह कई मामलों में वांछित है, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा टोला परागपुर से बीते शनिवार को गिरफ्तार कर चौक बाजार थाने लाई। जहां उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह शौच का बहाना बनाकर शौचालय में गया। काफी समय बीत जाने के बाद बाहर नहीं आया तो पहरेदार को शक हुआ और इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी। शौचालय का दरवाजा किसी तरह खोलकर देखने पर पता चला कि अपराधी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
चौक थानेदार पुलिस लाइन में तैनात
थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। कोई अपराधी फरार नहीं हुआ है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है।
महराजगंज चौक थानेदार अरुण कुमार दुबे को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया। मंगलवार शाम को अचानक उन्हें थाने से हटा दिया गया। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में यह तबादला होने की बात कही जा रही है। एसपी कार्यालय के सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।
महराजगंज चौक थानेदार अरुण कुमार दुबे को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया। मंगलवार शाम को अचानक उन्हें थाने से हटा दिया गया। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में यह तबादला होने की बात कही जा रही है। एसपी कार्यालय के सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।