फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple held hostage and looted in house in Gorakhpur

दंपती को बंधक बनाकर घर में लूटपाट, बदमाशों ने दो घंटे मचाया तांडव

Sun, 21 Jun 2020 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
couple held hostage and looted in house in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।
गोरखपुर के भीटी गांव में रिटायर डिप्टी ऑडिटर जनरल त्रियुगी नारायण त्रिपाठी के घर में घुसे दो बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की। त्रियुगी के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया और उनकी पत्नी मनोरमा को असलहे के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


फिर हाथ पैर बांधकर बदमाश 35 हजार रुपये नकद और 1.20 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने त्रियुगी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह डॉग स्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंपती की कोई औलाद नहीं होने की वजह से एक भांजे को देखरेख के लिए घर पर रखे हैं। त्रियुगी नारायण मनोरमा महाविद्यालय और गांव में त्रियुगी नारायण धर्म चिकित्सालय भी बनवाए हैं। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे वह पूजा करके बाहर दीया रखने आए थे कि इसी दौरान आए दो बदमाशों ने लोहे के रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी मनोरमा दौड़कर बाहर आई तो बदमाशों ने उन पर भी हमला किया फिर दोनों को घर के अंदर ले जाकर बांध दिए। एक बदमाश ने सिर पर तमंचा लगा दिया और शोर न मचाने की चेतावनी दी। बदमाशों ने घर में रखा जेवर और नकदी लेने के बाद घर की पूरी तलाशी ली। रात करीब साढ़े दस बजे के करीब बदमाश भागे। इसके बाद त्रियुगी ने एक रिश्तेदार को सूचना दी और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस जांच शुरू कर दी है।


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed