{"_id":"5ea7bce18ebc3e90a55e4330","slug":"councilor-representative-arrested-after-selling-beer-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पार्षद प्रतिनिधि बेच रहा था बीयर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉकडाउन में पार्षद प्रतिनिधि बेच रहा था बीयर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 28 Apr 2020 10:49 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, चिलुआताल (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिलुआताल (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में दोगुने दाम पर बीयर बेच रहे पार्षद प्रतिनिधि कासिम अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नकहा नंबर दो के भगवानपुरखास निवासी कासिम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम पांच बजे बालाजीपुरम गोशाला से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर गोशाला में रखा 91 केन बियर भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कासिम ने पुलिस को बताया कि शराब की दुकान का लाइसेंसी सत्येंद्र सिंह उसे बीयर देता था। पुलिस ने पार्षद प्रतिनिधि व लाइसेंसी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आपदा अधिनियम और महामारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब अनुज्ञापी सत्येंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एएसपी व चिलुआताल थानाप्रभारी विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि चिलुआताल के गायत्रीपुरम मोहल्ले में कई दिनों से चोरी छिपे महंगे दाम पर बीयर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। चौकी प्रभारी बरगदवां राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर सीबी पांडेय और दरोगा सोनेंद्र सिंह की टीम रविवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर गोशाला पहुंची, जहां से पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसके पास से बीयर बरामद की।
विज्ञापन
युवक की पहचान नकहा नंबर दो भगवानपुर खास निवासी कासिम अली के रूप में हुई। वह पार्षद प्रतिनिधि है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि उसे गायत्रीपुरम स्थित शराब की दुकान के अनुज्ञापी सत्येंद्र से बीयर मिलती थी। इसे वह महंगे दाम पर बेचता था।
दोनों आपस में मुनाफे को बांट लेते थे। पुलिस बीयर दुकान मालिक सत्येंद्र पर भी केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक की भाभी पार्षद हैं और वह बतौर प्रतिनिधि उनका कामकाज देखता है। हालांकि पुलिस की ओर से दर्ज किए गए अभियोग में पार्षद के नाम का जिक्र नहीं है।