{"_id":"614469992b6d8d53277ff789","slug":"cjm-sent-gorakhpur-inspector-to-jail-in-unnatural-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर के दरोगा को सीजेएम ने भेजा जेल, तीन माह पहले दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: गोरखपुर के दरोगा को सीजेएम ने भेजा जेल, तीन माह पहले दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा
Fri, 17 Sep 2021 03:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:40 PM IST
सार
रामपुर कारखाना थाने में दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक दुष्कर्म का तीन माह पहले दर्ज हुआ था मुकदमा।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में यातायात विभाग में तैनात एक दरोगा को सीजेएम न्यायालय ने दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया। दरोगा को रामपुर कारखाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दरोगा की शादी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। तीन माह पहले पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस मामले की विवेचना दरोगा मान सिंह ने शुरू की। रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को बुधवार की रात में गिरफ्तार कर गुरुवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन