फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered in robbery case by taking hostage at gorakhpur

दो घरों में बंधक बनाकर लुटेरों ने की थी लूटपाट, अफसरों के निर्देश पर पुलिस दर्ज हुआ केस

Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां/गीडा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां/गीडा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Case registered in robbery case by taking hostage at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के बनगांवा गांव में हुई वारदात के मामले में पुलिस ने अब लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले पुलिस ने एक साथ हुई दो में से एक वारदात में चोरी का केस दर्ज किया था। पुलिस शुरू से ही दोनों वारदात को लूट नहीं, चोरी का मामला ही बता रही थी। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में तथ्यों के हवाले से लूट की घटना को चोरी बताने पर सवाल उठाया था। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ गुरुवार को मौके पर पहुंचे, बाद में उनके निर्देश पर दूसरे घर में हुई वारदात की तहरीर पर लूट की धारा में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार की रात में लुटेरों ने सेवानिवृत्त दरोगा परमात्मा सिंह और कानूनगो अमित सिंह के घर में लूटपाट की थी। इस दौरान दोनों ही परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया गया था। दूसरे घर में पहुंचे बदमाशों ने तीन साल के बच्चे को पिस्टल सटाकर मां को डरा दिया, ताकि वह शोर ना मचा सकें।
विज्ञापन


दोनों घरों से नकदी और जेवरात समेत दस लाख रुपये का सामान बदमाश ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया था। गुरुवार को अफसर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस टीम लगी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चोरी बताकर पुलिस ने मामले का किया था अल्पीकरण
पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर पूरे मामले के अल्पीकरण की कोशिश की थी, लेकिन अफसरों के पहुंचने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। अफसरों के निर्देश पर पुलिस अब लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed