{"_id":"61b204cef4be8a38bc6ee27d","slug":"case-on-three-for-shooting-property-dealer-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में तीन पर केस, घायल नागेंद्र का लखनऊ में चल रहा उपचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में तीन पर केस, घायल नागेंद्र का लखनऊ में चल रहा उपचार
Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:59 PM IST
सार
भाई ने प्रेम प्रपंच में घटना को अंजाम देने की जताई घटना की आशंका, घायल डीलर का लखनऊ में उपचार चल रहा।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर इलाके के जंगल धूसड़ के पास प्रापर्टी डीलर नागेंद्र निषाद को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाई रामचंदर ने तहरीर में प्रधान पति राजकुमार, गोपीचंद्र और रामसेवक प्रजापति पर शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि प्रेम विवाह करने के विवाद में भाई को गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नागेंद्र निषाद बुधवार शाम 7:30 बजे के करीब अपने खेत में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान नागेंद्र ने बताया था कि बाइक सवारों में एक हेलमेट लगाए थे और दूसरा मास्क, इस वजह से चेहरा नहीं देख पाया। उसने भी प्रेम विवाह की वजह से गोली मारने की आशंका जताई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि नागेंद्र ने गोपीचंद्र की बहन से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज होने के बाद घर वालों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद ही गोपीचंद्र ने बहन की शादी कहीं और तय कर दी थी। 12 दिसंबर को शादी तय है। आशंका है कि नागेंद्र इस शादी को तोड़वा सकता था इस वजह से उसे गोली मारी गई।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।