फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of six people arrested for assault on child woman killed in Deoria

देवरिया: बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला की मौत, छह लोगों पर केस दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 07:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Case of six people arrested for assault on child woman killed in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर के हतवा वार्ड में शुक्रवार की रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे के बाद धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ।

विज्ञापन


मारपीट में महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर शिकायत के बाद भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भटनी नगर के वार्ड संख्या एक हतवा निवासी संतोष बांसफोड़ का पुत्र उदित शुक्रवार देर शाम किसी काम से बाजार जा रहा था। उसी दौरान पड़ोसी सूरज से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि उदित के चाचा गुड्डू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे उदित के घर वाले उलाहना लेकर सूरज के घर पहुंचे। शिकायत करने के दौरान देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच आरोपित पक्ष के लोगों ने संतोष की मां शांति देवी (65) पर फरसा से प्रहार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

परिवारीजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दोनों ओर से मारपीट में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि शाम को हुई घटना की पुलिस को जानकारी दी गई थी। अगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की होती तो शांति देवी की मौत नहीं होती। शनिवार को मृतक महिला के बेटे गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने सूरज बांसफोर, धीरज, राजेंद्र कुमार, पारस बांसफोर, मोतीलाल और हिरामन पर गैरइरादतन हत्या, बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है।

इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि मामले में आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच कराकर लापरवाह पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर के हतवा वार्ड निवासी शांति देवी की मौत शुक्रवार देर रात हुई। इसकी खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस और घर पहुंचे शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed