{"_id":"6012d0998ebc3e08912479f6","slug":"case-filed-for-beating-woman-after-tying-her-to-tree-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: महिला को पेड़ में बांधकर पीटना ग्रामीणों को पड़ा भारी, 20 दिन बाद दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: महिला को पेड़ में बांधकर पीटना ग्रामीणों को पड़ा भारी, 20 दिन बाद दर्ज हुआ केस
Thu, 28 Jan 2021 08:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
FIR
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 दिन पूर्व महुली क्षेत्र में एक महिला के घर आए व्यक्ति और महिला को पट्टीदारों ने पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी थी। इस मामले में एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार महिला समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आठ जनवरी की रात नौ बजे उसके पड़ोसी भोला परिजनों के साथ पहुंच गए। गोलबंद होकर लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि लोग उसके साथ अश्लील हरकत किए। विरोध करने पर लोग उसकी पिटाई किए। बाद में लोग उसे घर से बाहर निकाले और दरवाजे पर स्थित नीम के पेड़ में बांध दिए और अर्धनग्न करके पिटाई की।
विज्ञापन
महिला ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी भोला, सजन, प्रकाश , इंद्रेश, गुंजन, प्रमिला, शकुंतला और विफना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रात महिला के घर में उसका कोई संबंधी मिलने आया था। पट्टीदारों द्वारा महिला के घर में घुसे युवक को प्रेमी होने का संदेह हुआ और लोग महिला और शख्स के साथ मारपीट व अभद्रता की।
सूचना पर घटना की रात पुलिस मौके पर गई थी लेकिन पीड़ित महिला ने कोई तहरीर नहीं दिया था। बाद में महिला ने एसपी को तहरीर दिया। एसपी के निर्देश पर दंपती समेत आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।