फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother in law killed sister in law due to affair in gorakhpur

यूपी: देवर ने भाभी को गला काटकर उतारा मौत के घाट, बोला- प्रेम संबंधों को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 08 Nov 2020 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Nov 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Brother in law killed sister in law due to affair in gorakhpur
रोते- बिलखते परिजन।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार इलाके के डांगीपार गांव में रविवार की सुबह 36 वर्षीय महिला रिंकू की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला के घर से सौ मीटर दूर स्थित चकरोड पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने इसकी सूचना डॉयल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कैंट सुमित शुक्ला व इंस्पेक्टर खोराबार नासिर हुसैन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


जांच के बाद ही पुलिस ने महिला के देवर मोनू व गांव के दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पूछताछ में ही देवर टूट गया और सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर स्थित तालाब के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने खून से सना महिला का मोबाइल फोन व आरोपी देवर का खून लगा कपड़ा भी बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि महिला का देवर से प्रेम संबंध था। जिसको लेकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के बेटे ओंकार की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खोराबार के डांगीपार गांव के भैरोपुर टोला निवासी गुड्डू अपनी पत्नी रिंकू व तीन बच्चों ओंकार (15), शलोनी (8) तथा शिवानी (6) के साथ दो कमरे का मकान बनवाकर अलग रहता था। लॉकडाउन के बाद गुड्डू तीन महीने पहले मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करने चला गया। घर पर रिंकू व तीनों बच्चे ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह रिंकू का शव उसके घर से सौ मीटर दूर स्थित चकरोड पर पड़ा था और वहां खून पसरा था। उसका गला काटा गया था और खून भी ताजा था। टहलने निकले लोगों ने उसकी पहचान की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। थोड़ी ही देर में पुलिस ने शक के आधार पर महिला के सबसे छोटे देवर मोनू व गांव के दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने देवर से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर स्थित भैरोपुर टोले के पास एक तालाब के किनारे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। साथ ही खून लगा महिला का मोबाइल फोन व आरोपी का खून लगा कपड़ा भी पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिया। जिसके बाद तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस का दावा है कि आरोपी देवर ने बताया कि उसका महिला से प्रेम संबंध हो था। इस बीच महिला की कुछ और लोगों से मित्रता हो गई, जो उसे नागवार था। उसने प्लान बनाकर उसे घर से कुछ दूर चकरोड के पास बुलाया और भोर में ही गला काटकर हत्या कर दी।

उधर, पुलिस की अबतक की जांच में हिरासत में लिए गए गांव के दोनों व्यक्तियों की भूमिका नहीं मिली है। फिलहाल दोनों अभी भी पुलिस के हिरासत में है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो उनकी भी महिला से मित्रता थी।

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई थी। उसकी हत्या देवर ने ही की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का खून लगा मोबाइल फोन व आरोपी का खून लगा कपड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि प्रेम संबंध में हो रहे विवाद के चलते उसने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed