फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boy died by electric shot during running away from terrace due to Fear of police in gorakhpur

यूपी: पुलिस कस्टडी में आरोपी ने छत से लगाई छलांग, मौत

Mon, 12 Apr 2021 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Apr 2021 01:12 PM IST
सार

  • किशोरी को बहला फुसला कर भगाने, छेड़खानी, बलवा का अरोपित था मोहम्मद कैफ
  • कोतवाली इलाके के नखास में हुई घटना, मोहल्ले में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात
  • गुस्साए घर वालों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पीएसी भेजी गई

विज्ञापन
Boy died by electric shot during running away from terrace due to Fear of police in gorakhpur
घरवालों से बातचीत करते एसएसपी दिनेश कुमार पी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके से किशोरी को भगाने के आरोपी मोहम्मद कैफ (25) ने रविवार की सुबह दस बजे नखास स्थित एक कांप्लेक्स से पुलिस को चकमा देकर छत से छलांग लगा दी। कैफ हाईटेंशन बिजली के तार में उलझने से बुरी तरह से झुलस गया, जिससे मौत हो गई। पुलिस उसे लेकर निशानदेही पर असलहा बरामद करने गई थी। मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाते ही एसएसपी पीएसी और कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार वाले को समझाने लगे। उधर, मोहल्ले में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स तैनात करने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके की 17 साल की किशोरी नौ अप्रैल को लापता हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर घर वाले मो. कैफ के घर उलहना लेकर गए थे। आरोप था कि इसके कुछ देर बाद ही कैफ अपने करीब 8-10 दोस्तों के साथ लड़की के घर आया और पथराव करने लगा। लड़की के घरवालों ने छिपकर जान बचाई और फिर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर कैफ सहित उसके साथियों पर बलवा, छेड़खानी, धमकी और अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश देने लगी। इसी दौरान पुलिस ने कैफ को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह असलहे के के बल पर किशोरी को लेकर गया था। कैफ ने पुलिस को बताया कि नखास के एक कांप्लेक्स में उसके दोस्त की दुकान है। उसी कांप्लेक्स की छत पर पानी की टंकी में असलहा छिपाकर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रविवार को उसे साथ लेकर गई थी। उसने पानी की टंकी की ओर इशारा किया। पुलिस टंकी में असलहे की तलाश कर रही थी कि चकमा देकर उसने छत से छलांग लगा दी। छत के नीचे से गुजर रही हाईटेंशन तार में उलझकर झुलस गया। आनन फानन पुलिस वालों ने उसे पहले जिला अस्पताल ले गए, फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

कैफ के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम दो डाक्टरों की टीम ने किया। सीओ कोतवाली ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद कैफ, मोहसिन सैम, फरहान शेख, नासिर शाहरूख शेख, जमीन अहमद, समीर सौफ आदि पर केस दर्ज की थी। गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के दौरान हादसा हुआ है। मोहम्मद कैफ को तीन साल पहले भी एक किशोरी को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed