{"_id":"5eae99758ebc3e9087285934","slug":"boy-committed-suicide-due-to-love-affair-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवक ने की खुदकुशी, मरने से कुछ ही देर पहले बनाया था वीडियो, बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में युवक ने की खुदकुशी, मरने से कुछ ही देर पहले बनाया था वीडियो, बताई ये बड़ी वजह
Sun, 03 May 2020 03:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 May 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
चिलुआताल इलाके के नकहा क्रॉसिंग के पास ही बने पुराने गेटमैन केबिन में हसन उर्फ सोनू (18) की फंदे से लटकती लाश मिली। उसके पास मिले मोबाइल में एक वीडियो भी मिला जो मरने से कुछ देर पहले का बताया जा रहा है।
वीडियो में सोनू रस्सी दिखाते हुए बोल रहा है कि वह खुदकुशी करने जा रहा है, इसका जिम्मेदार कोई नहीं है, आई लव यू दोस्तों। पुलिस के मुताबिक एक लड़की से उसका प्रेम संबंध था और उसी में निराश होकर उसने खुदकुशी की है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के जमुनिया निवासी अजीमुल्लाह का बेटा हसन उर्फ सोनू गाड़ी बनाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम चार बजे वह घर से तब निकला था, जब उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फिर वह घर नहीं लौटा।

देर रात घर वाले उसकी तलाश में थे लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से बात भी नहीं हो पाई। उधर, शनिवार की सुबह पुलिस ने बंद पड़े केबिन में युवक की लटकती लाश को बरामद किया। जेब से मिले कागजात और मोबाइल से पहचान होने पर घरवालों को सूचना दी गई।
सूचना पर आए पिता ने बताया कि एक लड़की से उसकी बातचीत होती थी। उसके घरवाले आकर कई बार धमकी भी दिए थे। लड़के को समझाया था और उसी का फोन आने के बाद निकला था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल से मिले वीडियो और मौजूदा साक्ष्य से खुदकुशी का ही मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।