{"_id":"60768ba78ebc3e59281ad6ee","slug":"bjp-leader-brijesh-singh-murder-case-accused-shooter-satnam-singh-absconded-from-punjab-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ शूटर, गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ शूटर, गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने किया था गिरफ्तार
Wed, 14 Apr 2021 11:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:58 AM IST
सार
गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम के पकड़ने के बाद शूटर सतनाम सिंह पंजाब पुलिस की कस्टडी में था। गोरखपुर पुलिस उसे रिमांड पर लाने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिया इलाके में पूर्व प्रधान और भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या में शामिल शूटर सतनाम सिंह पंजाब पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया है। गोरखपुर से गई क्राइम ब्रांच की टीम ने सतनाम को पकड़ लिया था और उसे रिमांड पर गोरखपुर लेकर आने की तैयारी थी, मगर इसी बीच पंजाब पुलिस की कस्टडी से वह फरार हो गया है। खबर है कि इस मामले में पंजाब पुलिस के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के नारायनपुर गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता बृजेश सिंह की 02 अप्रैल की रात में हत्या कर दी गई थी। रविवार को गोरखपुर एसएसपी ने साजिशकर्ता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
हत्याकांड में शामिल दोनों शूटर पंजाब में अमृतसर तरनतारन रोड दबिंद्र नगर निवासी सतनाम उर्फ छिद्दू उर्फ शैलेन्द्र सिंह तथा यहीं के रहने वाले राजवीर उर्फ राजू उर्फ मलक सिंह अभी फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर क्त्रसइम ब्रांच की एक टीम पंजाब में डेरा डाला हुआ था।
विज्ञापन
गोरखपुर टीम ने एक शूटर सतनाम सिंह को पंजाब पुलिस से मदद लेकर गिरफ्तार कर लिया था। पंजाब से उसे गोरखपुर ले आने के लिए गोरखपुर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी में थी। तब तक के लिए उसे पंजाब पुलिस की कस्टडी में रखा गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में पंजाब पुलिस के दो सिपाहियों की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ शूटर के हाथ से निकलने से निराश गोरखपुर क्त्रसइम ब्रांच की टीम ने एक बार उसकी तलाश शुरू कर दी है।