{"_id":"5e59e0988ebc3ef3ac75de17","slug":"bike-riding-miscreants-looted-rs-1-20-lakh-from-car-driver-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक से 1.20 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक से 1.20 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर महिला को पीटा
Sat, 29 Feb 2020 09:25 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा इलाके के मोतीराम-कुसम्ही रोड स्थित गोवर्धन टोले के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार चालक से 1.20 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक और बीच बचाव करने आई महिला को भी पीट दिया। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। सूचना पर झंगहा और खोराबार पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खोराबार के मांगापाटी निवासी धीरज पासवान चालक हैं। वह कुसम्ही बाजार निवासी अमरजीत सिंह की कार चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह धीरज देवरिया के पथरहट में अमरजीत की बहन के घर गए थे। वहां से वह 1.20 लाख रुपये लेकर कार से कुसम्ही आ रहे थे।
विज्ञापन
अभी वह मोतीराम-कुसम्ही रोड स्थित गोवर्धन टोले के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने पीछे से कार को ओवरटेक किया। युवकों ने बाइक को कार के आगे खड़ी कर दी। कार के रुकते ही वे धीरज से मारपीट करने लगे। उसी दौरान गांव की महिला घुमेली देवी बीच बचाव करने पहुंची तो युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद बाइक सवार युवक कार में रखे 1.20 लाख रुपये और धीरज के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। धीरज ने लूट की सूचना अमरजीत को फोन पर दी। उसके बाद अमरजीत ने पुलिस को सूचना दी।