{"_id":"606da72c8ebc3edbca37254d","slug":"bike-rider-escaped-leaving-dead-body-of-young-man-at-door-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक का शव दरवाजे पर छोड़कर भाग निकले बाइक सवार, पूछने पर बोले- 'नशे में है'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवक का शव दरवाजे पर छोड़कर भाग निकले बाइक सवार, पूछने पर बोले- 'नशे में है'
Wed, 07 Apr 2021 06:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:47 PM IST
सार
- मंगलवार की शाम को बुलाकर ले गए थे
- देर रात शव को दरवाजे पर रखकर भाग निकले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के तरया लच्छीराम गांव में मंगलवार की रात 11 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोग बाइक से लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और शव रखकर भाग निकले। शाम को ही किसी के बुलाने पर घर से गए युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है।
तरया लच्छीराम गांव निवासी अमन कुशवाहा उर्फ रामनरेश (24) मंगलवार की शाम पांच बजे घर से किसी के बुलाने पर निकला था। अमन की मां ज्ञांती देवी ने बताया कि फोन करने वाले ने बड़ा जोर देकर उसके बेटे को बुलाया था। रात में करीब 11 बजे वह बेटे के इंतजार में घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थी। तभी एक बाइक से तीन लोग आए। बाइक पर तीसरी सवारी उनका बेटा ही था, जबकि अन्य दो लोगों को वह पहचान नहीं पाई।
बाइक रुकते ही उन लोगों ने बेटे को उतारक जमीन पर लिटा दिया भागने लगे। पूछने पर बताया कि नशे में है। वह पास पहुंची तो बेटे के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। अनहोनी की आशंकावश मां ज्ञांती देवी रोने लगीं। आवाज सुनकर परिवार व गांव के तमाम लोग जुट गए। घरवालों का कहना है कि मृतक अमन कुशवाहा के शरीर पर डंडे से पिटाई के निशान थे और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
एसओ तरयासुजान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को थाने ले जाया गया। सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवक का मोबाइल भी गायब है। उसके नंबर का डिटेल निकाला जा रहा है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश होगा।