फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BA girl student suicide at anand vihar colony raptinagar in shahpur area gorakhpur

बीए की छात्रा ने कमरे को बंद कर साड़ी को बनाया फंदा और गले में डाल लगा ली फांसी

Thu, 23 Jan 2020 06:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Thu, 23 Jan 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
BA girl student suicide at anand vihar colony raptinagar in shahpur area gorakhpur
छात्रा ने साड़ी का फंदा बना कर खुदकुशी कर ली - फोटो : amarujala
शाहपुर इलाके के राप्तीनगर स्थित आनंद विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली छात्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे कमरे में साड़ी का फंदा बना कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर शाहपुर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुलरिहा इलाके के मोहम्मद बरवा निवासी बढ़ई का काम करने वाले बाबूराम शर्मा दो बेटियों के साथ राप्तीनगर में तुफानी जायसवाल के मकान में दो साल से किरायेदार के रुप मे रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह बाबूराम काम के लिए बाहर गए थे।
विज्ञापन


बड़ी बेटी कॉलोनी में किसी के यहा बर्तन चौका करने गई थी। कमरे में अकेली छोटी बेटी 20 वर्षीय सोनिका शर्मा कमरे को अंदर से बंद कर कुंडी में साड़ी का फंदा बना खुदखुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता कुछ देर बाद कमरे पर पहुंच और दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास करने लगे नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को किसी तरह खोल कर शव को नीचे उतारा।


बाबूराम ने बताया की सोनिका अक्सर मोबाइल पर काफी देर तब बात करती रहती थी उसे बार-बार मना करते थे। लेकिन नहीं मानती थी। इसी से नाराज होकर खुदकुशी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed