{"_id":"60cc88afcdb2b555e22ce2ad","slug":"angry-brothers-attacked-woman-with-father-for-love-marriage-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह की सजा: नाराज भाइयों ने पिता संग महिला पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह की सजा: नाराज भाइयों ने पिता संग महिला पर किया हमला, हालत गंभीर
Fri, 18 Jun 2021 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:21 PM IST
सार
प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पिता के साथ मिलकर महिला को लहूलुहान कर दिया। गुरुवार को हुए हमले में उसकी गर्दन और कंधे पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला इलाके के मठिया में प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पिता के साथ मिलकर महिला को लहूलुहान कर दिया। गुरुवार को हुए हमले में उसकी गर्दन और कंधे पर गंभीर चोट आई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मठिया की सविता व इसी गांव के जयप्रकाश ने 2011 में न्यायालय में प्रेम विवाह किया था। तभी से महिला के भाई व पिता नाराज थे। इसे लेकर कई बार भाइयों और पिता ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। इसमें मामले में केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इसी बीच पति उसे लेकर हिमाचल प्रदेश चला गया था। करीब एक महीने पहले ससुर की मौत होने पर महिला पति के साथ गांव लौटी थी। गुरुवार को महिला घर में बच्चों के साथ थी और घरवाले खेत की ओर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दो भाइयों ने पिता के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल हालत में पति उसे लेकर सीएचसी गोला गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कई बार हुई मारपीट
पति के मुताबिक, 2012 व 2016 में भी पत्नी के भाई व पिता ने महिला पर हमला किया था। भाई व पिता पर एनसीआर दर्ज हुई थी। 2012 में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता करा दिया था। 2016 में महिला से मारपीट की कोशिश हुई, जिसमें भाई व पिता पर दर्ज एनसीआर को विवेचना के बाद पुलिस ने खत्म कर दिया था।