फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After dispute with wife than given information about own murder in Gorakhpur

गोरखपुर: पत्नी से विवाद के बाद दी थी खुद की हत्या की सूचना, ऐसे रची थी साजिश

Fri, 30 Jul 2021 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

27 जुलाई की रात पुलिस को सूचना दी गई कि मारपीट कर सनी देवल उर्फ अमित की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल गांव में पहुंच गई। शव नहीं मिला तो परिजनों ने व्हाट्सएप पर आए एक फोटो को दिखाकर बताया कि यही सनी देवल है।

विज्ञापन
After dispute with wife than given information about own murder in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के बेलवा गांव में पत्नी से नाराज होकर युवक घर छोड़ कर चला गया और खुद की हत्या की सूचना दे दी थी। युवक ने अपने शरीर पर लाल रंग पोतकर फोटो साले के व्हाट्सएप पर दोस्त के मोबाइल से भेज दी थी ताकि सब उसे मरा समझें। हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस को शव ना मिलने पर संदेह हो गया था। शुक्रवार को गांव लौटे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 27 जुलाई की रात पुलिस को सूचना दी गई कि मारपीट कर सनी देवल उर्फ अमित की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल गांव में पहुंच गई। शव नहीं मिला तो परिजनों ने व्हाट्सएप पर आए एक फोटो को दिखाकर बताया कि यही सनी देवल है।
विज्ञापन


वह खून से लथपथ दिख रहा था। फोटो देखकर ही पुलिस समझ गई थी कि यह खून नहीं बल्कि रंग है। मगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पता चला कि वह दिल्ली भाग गया है। शुक्रवार को सनि फिर अपने घर पहुंचा और पत्नी से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को उसके जिंदा होने और विवाद करने की जानकारी दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित सनी देवल को गिरफ्तार कर झूठी सूचना देने के आरोप में जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed