{"_id":"612cd472ceb2c04b3b2c2040","slug":"accused-arrested-for-molesting-teenager-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा था ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा था ब्लैकमेल
Mon, 30 Aug 2021 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:22 PM IST
सार
आरोप है कि अश्लील वीडियो के आधार पर युवक आए दिन किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र की एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर एक युवक ने पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि अश्लील वीडियो के आधार पर युवक आए दिन किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया था। सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ केस पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित क्षेत्र के एक विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात था। पुलिस जांच में उसने अपराध को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। सतर्कता बरतते हुए कस्बे में पीएसी तैनात की गई है। जिस विद्यालय पर आरोपित तैनात था, उस विद्यालय के गेट पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।