{"_id":"6045aae35572f0248f433405","slug":"accused-arrested-for-married-to-woman-after-hiding-her-religion-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुन्नू बनकर मैनुद्दीन ने किया धोखा: धर्म छिपाकर युवती से की शादी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुन्नू बनकर मैनुद्दीन ने किया धोखा: धर्म छिपाकर युवती से की शादी, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 08 Mar 2021 10:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:11 AM IST
सार
- हरपुर बुदहट इलाके का मामला, मुन्नू बनकर मंदिर में की थी शादी, बाद में मैनुद्दीन निकला
- धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, युवती ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती से मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद वह युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा, तब युवती को पता चला कि जिस मुन्नू से उसने मंदिर में शादी की थी, वह असल में मैनुद्दीन है। इसके बाद युवती अपने मां-बाप के घर चली आई।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपित ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली। शनिवार को जब उसकी बरात निकलने की जानकारी युवती को हुई तो वह थाने पहुंची। पुलिस ने जालसाजी, धमकी, मारपीट के साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये पहचान
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के भेलाभार गांव निवासी मैनुद्दीन का प्रेम संबंध इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की हिंदू युवती से हो गया। उसने अपना धर्म छिपाकर युवती को अपना नाम मुन्नू बताया था। बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद जब मैनुद्दीन ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया तो युवती को उसके असल धर्म के बारे में जानकारी हुई। युवती ने मना कर दिया और अपनी मां के पास आकर रहने लगी।
उधर, मैनुद्दीन दूसरी शादी की तैयारियों में जुट गया। शनिवार को वह निकाह के लिए बरात लेकर जा रहा था कि युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो मैनुद्दीन फरार हो गया। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को हिरासत में ले लिया। बाद में युवती ने थाने पहुंच कर मैनुद्दीन के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार सुबह मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह हो सकती है सजा
धर्म छिपाकर किसी से शादी करने के जुर्म में 10 साल की सजा का प्रावधान है।