फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Absconding for five months, criminal arrested near sports college gorakhpur

पांच महीने से फरार, पांच हजार का इनामी बदमाश स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहे के पास गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 09:00 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 17 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Absconding for five months, criminal arrested near sports college gorakhpur
पांच हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहे के पास से पांच हजार के इनामी बदमाश व पचपेड़वा मिर्जापुर निवासी विवेक सागर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पिपराइच थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। वह पिछले पांच माह से फरार था।
विज्ञापन


एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय शुक्रवार को बदमाशों की तलाश में थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश विवेक सागर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास आने वाला है। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी नार्थ ने बताया कि विवेक पर पिपराइच थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था। उस पर पहले से पिपराइच थाने में वर्ष 2018 में जालसाजी, संतकबीरनगर में लूट के मामले में केस दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के साथ दरोगा प्रमोद कुमार राय, रामकेश, सिपाही अनिल कुमार और श्याम सुंदर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed