फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohde molested a student returning from coaching

Gorakhpur News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर मारे थप्पड़

Tue, 29 Aug 2023 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी गांव के पास में ही कोचिंग से लौट रही थी, इस दौरान गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने थप्पड़ भी मारे। बाद में आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
Shohde molested a student returning from coaching
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की 9वीं की छात्रा से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी गांव के पास में ही कोचिंग से लौट रही थी, इस दौरान गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने थप्पड़ भी मारे। बाद में आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मारपीट, छेड़खानी, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

पिता का आरोप है कि युवक पिछले दो महीने से किशोरी को परेशान कर रहा है। लेकिन, आरोपी गांव का ही था, इस वजह से केस दर्ज कराने की जगह उसे कई बार समझाया गया। जानकारी के मुताबिक, किशोरी शनिवार को कोचिंग गई थी। कोचिंग सेंटर बंद था तो साइकिल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण: प्रधानाध्यापक की मेज पर सिगरेट-माचिस, दंग रह गए एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हतउवा बाजार के पास उसके साइकिल की चेन उतर गई। किशोरी चेन को ठीक कर रही थी, तभी गांव का एक युवक पास पहुंचकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो बाल पकड़कर तीन-चार थप्पड जड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

इसे भी पढ़ें: अमरमणि-मधुमणि...आखिरकार हैं कहां, बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने भी कर दिया रिलीव

किशोरी के माता-पिता हतउवा गांव के पास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालकर वापस लौट रहे थे। भीड़ देखकर पास गए तो देखा कि उनकी बेटी रो रही थी। किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed