फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in women arrest

Gorakhpur News: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime in women arrest
चौरीचौरा। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बच्ची के घर में घुसकर छेड़खानी करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह 8:30 बजे फुटहवा इनार के पास से दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी किशोरी का पड़ोसी है। चार जून को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चार जून को किशोरी घर में अकेली थी। पिता घर से बाहर गए थे और मां खेत की ओर गई थी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी घर में घुस गया और फिर किशोरी संग छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस केस दर्ज कर तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed